{"_id":"5d0a9c7a8ebc3e568439e7ee","slug":"1560976492170-rishikesh-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय काम करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। दून घाटी कॉलेज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने डोईवाला के 70 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करने और समाज के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा ऐसे आयोजनों से मिलती है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजन गोयल और वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि छात्र जीवन से ही सकारात्मक होकर करियर के बनाने के प्रति गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल और विक्रम सिंह नेगी ने जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदयचंद पाल, शिक्षाविद् देवीप्रसाद डबराल, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. हेमचंद रयाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेमचंद पाल, रामेश्वर प्रसाद लोधी, रविंद्र बैलवाल, सभासद सुनीता सैनी, मंदीप बजाज, सुरेंद्र खालसा, प्रदीप बंगा, अजय राजपूत, ललित पंत, चंद्रभान, ईश्वरचंद अग्रवाल, कुलदीप आचार्य, दिनेश वर्मा आदि मौजूद थे।
इनको भी किया गया सम्मानित
संस्था की ओर से उल्लेखनीय काम करने वाली शख्सियतों के अलावा पुशअप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने दीपक शर्मा, राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सरबजीत सिंह बंगा, एथलीट अमन गोयल, सोनी टीवी पर सुपर डांसर में जाने वाले सक्षम, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी कुलदीप बिष्ट, डाक विभाग के कृष्णगोपाल, रोटी कपड़ा बैंक के मनीष उपाध्याय और नीट क्वालीफाई करने वाली अनन्या शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया।