{"_id":"5d0a9c778ebc3e4dbd77451c","slug":"156097648911-rishikesh-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों की याद में स्मृति वन में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों की याद में स्मृति वन में रोपे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह की अनूठी पहल से पर्यावरण संरक्षण और हरित पोषण को नव स्थापित स्मृति वन से स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से जुड़ने लगे हैं। बुधवार को नगर निगम के पार्षद राकेश सिंह मियां के नेतृत्व में राजेंद्र कुमार पंत ने अपने पिता स्व. कैलाश पंत की याद में नीम का पौधा, शुभा पंत ने अपने पिता स्व. प्रकाश चंद पांडे की स्मृति में पीपल का पौधा रोपण किया। समूह के अध्यक्ष पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने बताया कि स्मृति वन के प्रसार का कार्य चार धाम यात्रा काउंटर पर राज्य पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को स्मृति वन की जानकारी को लेकर होर्डिंग्स लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम से शीघ्र ही संपर्क किया जाएगा। स्मृति वन संपर्क मार्ग के निर्माण को नगर निगम महापौर के आदेश के बाद ह्यूम पाइप मिलने बाकी हैं। ह्यूम पाइप मिलते ही अस्थायी पुलिया के निर्माण के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधरोपण के बाद विशाल स्मृति वन तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद गौरव कौशिक, सुरेंद्र मोघा, वन दरोगा स्वयंबर दत्त कंडवाल, वन बीट अधिकारी मनसा राम गौड़, जलकल कर्मी राजेश, अनूप, निखिल रावत, नीरज बिष्ट, आयुष नेगी, हरि रावत, रमेशचंद्र बैलवाल, प्रधान सरोप सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।