{"_id":"5d0946318ebc3e2ad96e17ab","slug":"15608888681-rishikesh-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती तक तीन शिफ्टों में घाटों की सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती तक तीन शिफ्टों में घाटों की सफाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा सभा को सुबह छह बजे से शाम को गंगा आरती तक तीन शिफ्टों में गंगा घाटों की सफाई करनी होगी। नाव घाट से लेकर त्रिवेणी घाट तक साफ रखना होगा। मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) चतर सिंह चौहान ने इस संबंध में एक नोटिस मंगलवार को गंगा सभा को भेजा है। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक नोटिस में एमएनए चतर सिंह चौहान ने मेयर अनिता ममगाईं के मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान त्रिवेणी घाट से नाव घाट तक औचक निरीक्षण का हवाला दिया है। उन्होंने सुबह सात बजे गंगा तट पर गंदगी देख नाराजगी जताई। कहा कि गंगा घाट पर गंदगी देख बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रद्घालुओं के मन में ऋषिकेश की खराब छवि बनेगी।
मेयर ने एमएनए चतर सिंह चौहान को सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इसी क्रम में एमएनए चतर सिंह चौहान ने गंगा सभा के अध्यक्ष शेखर को नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस में सुबह छह बजे से सांध्यकालीन गंगा आरती तक तीन शिफ्टों में नाव घाट तक सफाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसा न होने की सूरत में उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।