{"_id":"5d09462e8ebc3e36ff04d53c","slug":"156088886416-rishikesh-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून की पहली बारिश में ही ओवरफ्लो हुए सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून की पहली बारिश में ही ओवरफ्लो हुए सीवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मानसून की अभी तक आमद नहीं हुई है। प्री-मानसून की पहली बारिश में ही सीवर ओवरफ्लो हो गया। सड़कों पर दुर्गंध भरा पानी बहता रहा। आलम यह था कि लोगों को नाक बंद कर सड़कों पर गुजरना पड़ा। देहरादून रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज तिराहा, यात्रा बस स्टैंड मार्ग पर होटल तुलसी के सामने खास तौर पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
इन मार्गों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बहते सीवर की दुर्गंध से यहां से गुजरने वाले लोग और स्थानीय दुकानदार परेशानी उठाते रहे। न केवल दुर्गंध उनके लिए मुसीबत बनी, बल्कि वाहनों की आवाजाही से सीवर के गंदे पानी के छींटें भी लोगों के लिए दिक्कत बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी बारिश के दिनों में इन जगहों पर सीवर के ओवर फ्लो की दिक्कत सामने आती रही हैं और इस बार भी बारिश शुरू होने से पहले विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बरसाती पानी से नालियों में जमा कूड़ा सीवर तक पहुंच जाता है। सीवर में कूड़ा जमा होने से कई बार सीवर चोक हो जाते हैं। कुछ जगहों पर पुरानी सीवर लाइन बिछी हैं, जिनकी सीवर क्षमता कम थी। बरसाती पानी की मात्रा अधिक होने से सीवर ओवरफ्लो होकर रास्ते पर बहते हैं। जल्द ही कार्रवाई करेंगे। ओवरफ्लो हो रहे सीवरों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-हरीश बंसल, सहायक अभियंता, (सीवर इकाई) ऋषिकेश