{"_id":"5d0946248ebc3e36ff04d539","slug":"15608888545-rishikesh-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पहले ज्वैलरी चुराई अब बेटे को गोली मारकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पहले ज्वैलरी चुराई अब बेटे को गोली मारकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गोलीकांड के बाद खौफ में जी रहे सराफ वीरेंद्र सिंह चौहान के परिवार का हौसला बढ़ाने मेयर अनिता ममगाईं मंगलवार को पीड़ित के घर पहुंची। मेयर को देखते ही पीड़ित सराफ की माता विमला चौहान बिलख पड़ी। उन्होंने परिवार की पीड़ा बयां की। कहा कि पहले बदमाशों ने दुकान की ज्वैलरी चुराई और अब उनके बेटे को गोली मारकर लूट लिया। भगवान शुक्र है कि उनका बेटा जिंदा है, लेकिन बदमाशों ने उनके बेटे की जिंदगी आधी अधूरी कर दी। मेयर ने उन्हें धैर्य रखने को कहा। आश्वासन दिया कि वह हर पल विपरीत परिस्थितियों में उनके साथ हैं।
मेयर ने कहा कि सराफ को गोली करने के मामले में पुलिस का असहाय होना वाकई चिंता का विषय है। जब स्वयं पुलिस ही लाचार दिख रही हो तो आम नागरिक की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। बातचीत के दौरान घायल वीरेंद्र ने मेयर को बताया कि वह स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। अब वह उस दुकान में अपना प्रतिष्ठान नहीं चलाना चाहते। वहां 2013 में भी चोरी की घटना हुई थी और अब गोलीकांड हो गया। व्यापारी के रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह चौहान ने मेयर को बताया कि अब वीरेंद्र सिंह को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में ले जाने की तैयारी है। वहां कमर के नीचे पैरालाइज हो चुके हिस्से का इलाज करवाया जाएगा। बता दें कि सराफ व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान को बीती 19 मई को नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बुरी तरह से जख्मी वीरेंद्र सिंह उपचार के बाद अब एम्स ऋषिकेश से घर आ गए हैं। अब वह घर पर बेड रेस्ट पर हैं।
शहर की आबोहवा को किसी की नजर लग गई
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश जैसे शांत शहर में पुलिस की नाक नीचे लूट और गोलीकांड जैसी वारदातें हो रही हैं। पुलिस के हाथ इस मामले कुछ लग नहीं पाया है। तीर्थनगरी में लोग पहले शांतिपूर्ण जीवन बिताने आते थे। मौजूदा माहौल को देखकर लगता है जैसे किसी की नजर लग गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी गोलीकांड के संदर्भ में वार्ता करेंगी। जानना चाहेंगी कि आखिर इस मामले का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा है। इस दौरान पार्षद राकेश सिंह मिंया, राजू दिवाकर, जगत सिंह नेगी, लव कांबोज, अजीत सिंह गोल्डी, विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, विकास तेवतिया, शकुंतला, पूर्व सभासद अशोक पासवान आदि मौजूद रहे।