फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो करें योग’

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो करें योग’

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो करें योग’
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। आनंद प्रकाश योग आश्रम की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को योग से निरोग होने का संदेश दिया जाएगा। मंगलवार को तपोवन स्थिन आश्रम परिसर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान योगीराज कर्णपाल गिरि ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आश्रम की ओर से ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से लोगों को योग से निरोग होने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य, सुखी व समृद्ध जीवन का आधार योग है। नियमित योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। दवाईयों के मकड़जाल से बचने के लिए नियमित योग व उचित खानपान जरूरी है। असाध्य से असाध्य बीमारी को भी योगाभ्यास से दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर दून योग पीठ देहरादून की ओर से योगी राज कर्णपाल को योग श्री सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा योगी विपिन जोशी ने शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्तिपत्र भेंट कर योगीराज को सम्मानित किया। मौके पर सरिता योगी, डॉ. शिवकुबेर, रवि जैन, प्रमोद रावत, धीरेंद्र, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed