{"_id":"5d07f8918ebc3e50954c1e14","slug":"156080346015-rishikesh-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: रेलवे स्टेशन पर पानी नहीं, गंदगी के जगह-जगह अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: रेलवे स्टेशन पर पानी नहीं, गंदगी के जगह-जगह अंबार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने को पहुंचे जोनल रेलवे कमेटी के सदस्य स्टेशन पर पानी की समस्या और गंदगी का अंबार देख भड़क गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे स्टेशन अधीक्षक के ड्यूटी के समय गैर हाजिर रहने की भी शिकायत की। इस पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौंपे जाने की बात कही। सोमवार को जोनल रेलवे कमेटी के सदस्य भारत भूषण जुयाल अचानक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। जोनल कमेटी सदस्य को देख रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
कमेटी सदस्य ने रेलवे के प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया, यहां उन्हें यात्री बेंच न होने के कारण जमीन पर बैठे मिले। उन्होंने स्टेशन मास्टर आशीष से प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था न होने का कारण जाना। इस पर स्टेशन मास्टर कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने परिसर पर लगे प्याऊ की स्थिति देखी। यहां प्याऊ में लगी टोंटी पर पानी नहीं आ रहा था। इसे देख भारत भूषण जुयाल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है, ऊपर से गर्मी ने सितम ढा रखा है। यहां यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है।
निरीक्षण के दौरान जगह-जगह दिखी गंदगी
निरीक्षण के दौरान जोनल रेलवे कमेटी के सदस्य भारत भूषण जुयाल को रेलवे स्टेशन परिसर पर जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। यही हाल प्लेटफार्म नंबर एक और दो का भी रहा। यहां सफाई के नाम पर अव्यवस्था रही। गंदगी देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। स्टेशन मास्टर आशीष ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक ही सफाईकर्मियों का ब्यौरा रखते हैं। इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ड्यूटी के समय भी सीट पर नहीं मिलते स्टेशन अधीक्षक
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने रेलवे जोनल कमेटी सदस्य भारत भूषण जुयाल को बताया कि स्टेशन अधीक्षक राजपाल मीणा अपनी सीट पर नहीं बैठते। ये कोई एक दिन की समस्या नहीं बल्कि रोजाना यही नजारा देखने को मिलता है। कई लोग उनसे मिलने और अपनी समस्या रखने के लिए आते हैं, लेकिन वह अक्सर अपनी सीट से नदारद रहते हैं। इस पर जोनल सदस्य ने सभी अव्यवस्थाओं सहित स्टेशन अधीक्षक की रिपोर्ट बनाकर रेलवे मंत्रालय को भेजने की बात कही।