फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जाम से मिलेगी निजात, रोड सुधारीकरण को मिली स्वीकृति

जाम से मिलेगी निजात, रोड सुधारीकरण को मिली स्वीकृति

Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
जाम से मिलेगी निजात, रोड सुधारीकरण को मिली स्वीकृति
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए चंद्रभागा पुल से नीरगड्डू के बीच रोड सुधारीकरण का काम स्वीकृत हो चुका है। करीब 21 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि से यहां पर रोड सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। चंद्रभागा पुल से नीरगड्डू तक रोड सुधारीकरण का कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। सितंबर से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुधारीकरण कार्य चंद्रभागा पुल से कैलाश आश्रम, शिवानंद मार्ग, तपोवन तिराहा और नीरगड्डू में किया जाएगा। इसके अंतर्गत तपोवन तिराहे का सुधारीकरण और चौड़ीकरण भी होगा। चौड़ीकरण में तपोवन तिराहे की चौड़ाई 14 मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। खाराश्रोत में भी डबल लेन पुल बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 24 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी।
विज्ञापन

सरकार को यह प्लान भी भेजे
तीर्थनगरी को जाम से निजात दिलाने के लिए दो सालों में दो अन्य प्रस्ताव भी एनएच विभाग ने भारत सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजे हैं। इनमें पहला कोयल घाटी से त्रिवेणी घाट तक फोर लेन सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है जबकि दूसरा भल्ला फार्म से मुनिकीरेती तपोवन तक बाईपास का चौड़ीकीरण का प्रस्ताव भेजा गया है। मुआवजे की रकम अधिक होने के कारण प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
चंद्रभागा पुल से नीरगड्डू के बीच रोड सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। छुटपुट कागजी कार्रवाई के बाद सितंबर माह से यहां पर काम शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
- मृत्युंजय शर्मा, एनएच अधिकारी, श्रीनगर हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed