फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गर्मी से राहत पाने को प्राकृतिक जल स्रोत बने सहारा

गर्मी से राहत पाने को प्राकृतिक जल स्रोत बने सहारा

Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने को प्राकृतिक जल स्रोत बने सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ग्रामीण क्षेत्र खदरी श्यामपुर के प्राकृतिक जल स्रोत गर्मी से निजात पाने का सबसे बड़ा आधार साबित हो रहे हैं। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के चलते भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्यटक तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। शांति कुंज से लेकर श्यामपुर तक जाम के कारण पर्यटक अब गांवों की ओर रुख करने लगे हैं। लुधियाना से आये पर्यटक राजेश शर्मा का कहना है कि शनिवार दोपहर बच्चों को ऋषिकेश नीलकंठ लेकर आये थे। गर्मी और जाम के कारण ऋषिकेश में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन

होटल और धर्मशालाओं की भीड़ से हटकर श्यामपुर गांव में ही रात बितानी पड़ी। ऋषिकेश में जाम की परेशानी से बचने के लिए ग्रामीणों के स्थानीय घाट की ओर जाने लगे तो खदरी खड़क माफ स्थित प्राकृतिक जल स्रोत का पता चला। बच्चों ने प्राकृतिक जल उगल स्रोत में खूब मस्ती करते हुए जल स्नानकर गर्मी से राहत ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से जल संरक्षण का यह प्रयास अच्छा है। जल संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। इससे न केवल गर्मी से छुटकारा मिलेगा बल्कि शहरों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों सहित अन्य शहरों से आने वाले पर्यटक भी उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पर्यावरण संरक्षक और समाज सेवी विनोद जुगलान के नेतृत्व में खदरी खड़क माफ के युवाओं ने दो माह पूर्व खादर क्षेत्र में सौ वर्ष से अधिक पौराणिक प्राकृतिक स्रोत को संरक्षित किया गया था। इस प्राकृतिक स्रोत का स्थानीयों के बाद अब पर्यटक भी लाभ लेने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed