फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पानी न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रधान का घेराव

पानी न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रधान का घेराव

Sun, 09 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पानी न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रधान का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । ग्राम सभा तपोवन के ग्रामीण कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शनिवार को तपोवन के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ग्राम प्रधान का घेराव कर पानी की समस्या दूर करने की मांग की। ग्रामीणों कहा कि वर्तमान में ग्राम सभा के अंतर्गत पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को एक एक बूंद पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। तपोवन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घरों में पीने के लिए पानी नहीं है, ऐसे में इधर-उधर से बोतल भरकर लाने के बाद किसी तरह प्यास बुझाई जा रही है। क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को विभागीय अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा यहां पर आने वाले तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल ने लोगों का गुस्सा शांत करवाया और मौके पर ही जलकल अभियंता से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने जलकल अभियंता से तपोवन क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या के समाधान की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि खारास्रोत पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इस योजना के तहत बिछाई गई नई पाइप लाइन से तपोवन क्षेत्र में काफी हद तक पानी समस्या दूर हो जाएगी। इस अवसर पर सरोजनी कोठारी, मदन नेगी, शूरवीर सिंह नेगी, कल्याण सिंह नेगी, सोहन सिंह भंडारी, चंद्र सिंह भंडारी, भगत कैंतुरा, सतपाल रावत, प्रभा कोठारी, कविता कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed