फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पंत के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, आंखें नम, गले रूंधे

पंत के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, आंखें नम, गले रूंधे

Sun, 09 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंत के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, आंखें नम, गले रूंधे
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अंतिम दर्शन को लोग उमड़ पड़े। उनका शव एसडीआरएफ परिसर, जौलीग्रांट में करीब सवा घंटे रखा गया था। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। लोग रूंधे गले से पंत की यादों को अपनी बातों में जिंदा कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में मंत्री नेता, अफसर और आम जन पंत के अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर सुबह दस बजे से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया था। इससे पहले सुबह सात बजे एसडीआरएफ परिसर में अंतिम दर्शन के लिए समय निर्धारित किया गया था। पंत के अंतिम दर्शन के लिए करीब सवा घंटे तक पार्थिव शरीर को रखा गया। धूप की परवाह किए बगैर लोग सुबह से ही एसडीआरएफ परिसर पहुंचने लगे थे। सरकार और भाजपा संगठन के लोगों के अलावा दूसरे राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि या राज्य सरकार के अफसर हर चेहरे पर गम पसरा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देर तक एक ओर चुप्पी साधे काफी देर तक बैठे रहे। प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुद व्यवस्था बनाने का जिम्मा उठाया। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून समेत कई जिलों के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। हर कोई पंत से अपने अच्छे संबंधों की बात कह रहा था।
विज्ञापन


सबसे आगे सीएम, सबसे आखिर में चढ़ाया पुष्पचक्र
अंतिम दर्शन कार्यक्रम के दौरान सबसे पहलेे आम लोगों और कार्यकर्ताओं को पुष्प चढ़ाने के लिए भेजा गया। कतारबद्ध लोग पुष्पांजलि अर्पित करते रहे। मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों और सरकारी अफसरों के साथ एक ओर रहे। सबसे आखिरी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पचक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री अपने सहयोगी पंत को कंधा लगाने के लिए सबसे आगे चले। वह उसी वाहन में खड़े होकर एयरपोर्ट तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के अलावा इन्होंने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डॉ. हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, सीएम के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विधायक मुन्ना चौहान, महेंद्र भट्ट, हरबंस कपूर, संजय गुप्ता, विनोद चमोली पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, भाजपा के सह संगठनमंत्री शिवप्रकाश, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूडी, देहरादून जिलाधिकारी एस मुरूगेशन, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, शैलेंद्र त्यागी, दर्जाधारी मंत्री शिव प्रसाद ममंगाई, गौरव जोशी, राजपाल रावत, बीर सिंह पंवार, तनवीर, विक्रम नेगी, सागर मनवाल, गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरूषोत्तम, सुबोध जायसवाल, संजय सिंह चौहान ने दिवंगत पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed