{"_id":"5cfc1627bdec22074a6afe44","slug":"156002460817-rishikesh-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा छात्र संगठन ने निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा छात्र संगठन ने निकाला कैंडिल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । युवा छात्र संगठन ने अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शनिवार को युवा छात्र जितेंद्र पाल पाठी के नेतृत्व में छात्रों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला। गांधी स्तंभ पर एकत्रित होकर छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर बालिका को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जितेंद्रपाल पाठी ने कहा कि आए दिन बच्चों के साथ निर्मम घटनाएं हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले गढ़वाल में एक नाबालिक लड़की से साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। अब अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिला व बाल सुरक्षा पर कठोर कानून बनाते हुए ऐसे लोगों के विरुद्घ फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर अजय दास, प्रशांत शर्मा, राहुल पांडे, आदित्य शर्मा, राजकुमार, अंकुर मेहंदी, नेहा कोटवाल, प्राची, मयंक शर्मा, आरोही गोदियाल, रुपाली गावड़ी, पवन सिंह, अमन हलदर, अभिजीत सक्सेना आदि मौजूद थे।