{"_id":"5cfac781bdec2207382fc052","slug":"155993893816-rishikesh-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला को हरा देहरादून रेड फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला को हरा देहरादून रेड फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। यूसीए-एसबीपीएस अंडर-16 इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के अंतिम लीग मैच में देहरादून रेड ने डोईवाला को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में विकासनगर और देहरादून रेड के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर शुक्रवार को डोईवाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डोईवाला ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए, जिसमें हर्ष कांबोज ने सर्वाधिक 51, अमन ने 40 और आशुतोष ने 26 रन टीम के लिए जोड़े।
देहरादून रेड के वंशज ने दो और राहुल, अखिलेश ने एक- एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून रेड ने 36.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाकर मैच अपनी झोली में कर लिया। डोईवाला के विपिन सैनी और अर्पित ने 2-2 विकेट चटकाए। डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल ने बताया कि शनिवार को विकासनगर और देहरादून रेड के मध्य फाइनल मुकाबला 50 ओवरों का होगा। इस दौरान विनय शर्मा, अजय वैध, मुकेश भंडारी, यूसीए सचिव चंद्रकांत आय, विजय जखमोला, रोहन आर्य, प्रमोद बोरा, भगवान सिंह चौहान आदि मौजूद थे।