{"_id":"5cfac773bdec22076b5f109f","slug":"155993892513-rishikesh-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण अभियान चलाकर प्रकृति व पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस मौके पर एमबीबीएस इंटर्नस व एमपीएस के छात्रों ने प्रदूषण को रोकने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान एमबीबीएस इंटर्न व मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ के छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से पेड़ों को बचाने और हरियाली को बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुरेखा किशोर की देखरेख में छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत तौर पर प्रदूषण की रोकथाम में बढ़ चढ़कर सहभागिता का आह्वान किया गया। विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सेनकाधीर, डॉ. कविता, डॉ. आयुषि ने उन्हें प्रदूषण की रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें निजी तौर पर विभिन्न गतिविधियों के लिए आगे आना होगा साथ ही इसके लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना होगा। इस दौरान संस्थान के छात्रों ने आवागमन के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने, प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने, खरीदारी के लिए खुद का बैग लेकर जाने, कूड़ा केवल डस्टबिन में डालने, धूम्रपान नहीं करने का संकल्प भी लिया।