{"_id":"5cf9733cbdec2207167ef00a","slug":"155985183010-rishikesh-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली से कूड़ा निकालकर जगाई थी स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली से कूड़ा निकालकर जगाई थी स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रकाश पंत(कोट में)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
काम के प्रति दृढ़, जरूरतमंदों की मदद और जमीनी स्तर पर काम करने वाले दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत जनता के बीच अपनी अलग छाप छोड़ते थे। कैबिनेट मंत्री का डोईवाला आना जाना लगा रहता था। सरकार बनने के बाद 20 मार्च 2017 को प्रकाश पंत डोईवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्यक्रम रखा हुआ था। कैबिनेट मंत्री ने अपने हाथों से न सिर्फ नालियों से कूड़ा उठाया बल्कि उसका निस्तारण करवाया।
मंत्री द्वारा की गई सफाई को देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों के दिलों में सफाई की अलख जगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता करन बोरा ने बताया कि उनके कामकाज के तौर तरीके अलग होने से उनकी विशिष्ट छवि पूरे प्रदेश में थी। स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित कर उन्होंने सबको जोड़ने का प्रभावी काम किया था। हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि जनसेवा की मुहिम में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत हमेशा सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते थे। आम और खास के साथ एक जैसा व्यवहार उनके कार्यशैली का प्रतीक था।
विज्ञापन