{"_id":"5cf97339bdec2207680ed02b","slug":"155985182711-rishikesh-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का निस्तारण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का निस्तारण जरूरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन
गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रदर्शनी व पर्यावरण विद केके उप्रेती की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र नौटियाल ने कहा कि हमें आधुनिक जीवन शैली को पर्यावरण के अनुकूल ढालना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्लास्टिक का निस्तारण होना जरूरी है। इसके लिए सरकार को उचित विकल्प तैयार करना होगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने कहा कि धरातल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बनाए गए पोस्टरों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राम आसरे शाह, डॉ. सुनील थपलियाल, गोपाल चौहान, रामाश्रय, धनीराम बिंजोला, मनोज मलासी, रमाबल्लभ भट्ट, ललित पंवार, सतेंद्र चौहान, ओमप्रकाश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं वन प्रभाग लैंसडौन गोहरी रेंज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी गिरीशचंद्र बेलवाल ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और अधिक से अधिक पौधा रोपण करने पर जोर दिया। इसके बाद गंगा भोगपूर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार बत्रा, अशोक कुमार बलूनी, महेशानंद थपलियाल, हनुमंत द्विवेदी, सोनिया शर्मा, धीरज कुमार, शिविसिंह रावत, राकेश कंडवाल, एकता रावत, पूजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन