{"_id":"5cf822b4bdec220754348798","slug":"15597656792-rishikesh-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षागार्ड को मधुमक्खियों ने काटा, भागते हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षागार्ड को मधुमक्खियों ने काटा, भागते हुआ बेहोश
विज्ञापन
मधुमक्खी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
बंद पड़ी केमिकल्स फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए गार्ड भागते-भागते बेहोश हो गया। आनन फानन में गार्ड को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज करने के बाद डाक्टरों ने पीड़ित की हालत खतरे से बाहर बताई है। बुधवार को आवास विकास कॉलोनी के समीप बंद बड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड काशीराम निवासी काले की ढाल रोजमर्रा की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात था।
इस दौरान काशीराम ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता उनके बगल में गिर गया। छत्ते के टूटते ही मधुमक्खियों ने काशीराम पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए गार्ड भागने लगा। आखिरकार थककर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उनके परिजनों को सूचना दी गई। काशीराम के बेटे खेम बहादुर ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तब भी कुछ मधुमक्खियां उनके पिता के आसपास मंडरा रही थीं। डाक्टरों ने उनके पिता के शरीर से सैकड़ों डंक निकाले हैं। डाक्टरों के अनुसार गार्ड के शरीर से काफी डंक निकाले जा चुके हैं और हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन