फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मुकाबले में डोईवाला ने ऋषिकेश को हराया

मुकाबले में डोईवाला ने ऋषिकेश को हराया

Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुकाबले में डोईवाला ने ऋषिकेश को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित यूसीए-एसबीपीएस अंडर-16 इंटर सिटी डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के मुकाबले में डोईवाला ने ऋषिकेश को 38 रनों से हरा दिया। भानियावाला स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के मैदान पर खेले गए मैच में डोईवाला और ऋषिकेश के मध्य खेला गया। ऋषिकेश ने टॉस जीतकर डोईवाला को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डोईवाला की टीम ने सभी विकेट खोकर 40 ओवरों में 225 रन बनाए। सरांश चौधरी ने सर्वाधिक 51 और अमन, प्रियांश ने 29-29 रन टीम के लिए जोड़े।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषिकेश की टीम 35.4 ओवरों में 188 रनों पर सिमट गई। पूर्वांश ने सर्वाधिक 81 रन टीम के लिए जोड़े। लगातार विकेटों का पतन होने से पूरी टीम 188 रन ही बना पाई। डोईवाला के गेंदबाज हर्ष कांबोज ने सर्वाधिक तीन और अमन कोठारी और सचिन यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। डोईवाला ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। इस दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, डोईवाला क्रिकेट सोसायटी सचिव अमित गोयल, अनिल वर्मा, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा, वरुण गुप्ता, अमनदीप सिंह, भगवान सिंह चौहान, रमाकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed