फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए करने होेंगे सामूहिक प्रयास

पर्यावरण संरक्षण के लिए करने होेंगे सामूहिक प्रयास

Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए करने होेंगे सामूहिक प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जीएस रावत ने कहा कि संकटग्रस्त पर्यावरण के संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, तभी सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। बुधवार को माजरी ग्रांट में पर्यावरण दिवस के तहत उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। माजरी ग्रांट ग्राम सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में कूड़ा गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन समिति की ओर से लोगों को पौधो का वितरण हुआ। मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ प्रत्येक व्यक्ति को जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गति देनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, ईश्वरचंद पाल, सागर मनवाल ने कहा कि जागरुकता से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। ग्राम प्रधान किरन पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मकसद ग्रामीण जनता को पर्यावरण संवर्द्धन के अभियान के साथ जोड़ना है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अनिल पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, प्रधान सुंदर दास, इंद्र सिंह खत्री, राजकुमार, स्वतंत्र बिष्ट, दिनेश शर्मा, कोमल देवी आदि तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed