फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बढ़ता प्रदूषण मानवीय सभ्यता के लिए खतरा : पुरुषोतम

बढ़ता प्रदूषण मानवीय सभ्यता के लिए खतरा : पुरुषोतम

Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बढ़ता प्रदूषण मानवीय सभ्यता के लिए खतरा : पुरुषोतम
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। जागरुकता से ही स्वच्छ भारत का मिशन पूरा हो सकता है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई। बुधवार को नगर पालिका डोईवाला की ओर से देहरादून रोड़ स्थित शक्ति भवन सभागार में बढ़ते प्रदूषण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। गढ़वाल आयुक्त ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण मानवीय सभ्यता के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। जागरुकता से ही प्रदूषण पर नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. गिरिश लखेडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के भाव के साथ काम करना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि पालिका पर्यावरण संवर्द्धन की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान इस दौरान नगर पालिका की ओर से प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर आधारित डॉक्यमेंट्री का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप चौहान, सागर मनवाल, रोहित नौटियाल, मनीष धीमान, सुनीता सैनी, दीपिका नेगी, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, राजबीर खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ईद की नमाज के बाद पौधरोपण किया
डोईवाला। सामाजिक संगठन स्माइल पीपुल एजुकेशनल और सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ईदगाह कुड़कावाला में ईद की नमाज अदा करने के बाद पौधरोपण किया। संगठन के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गति देने का संकल्प लिया। संस्था सचिव मोहम्मद फिरोज ने कहा कि त्योहारों के साथ ही हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान मोहम्मद आरिफ, मुफ्ती मोहम्मद महताब, जावेद हसन, हसीन अहमद, शहजाद अली, फुरकान अहमद, मोहम्मद मोहसिन, नूर हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed