{"_id":"5cf6d205bdec2207626c5acf","slug":"155967948810-rishikesh-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के कटान से उत्पन्न हुई ग्लोबल वार्मिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के कटान से उत्पन्न हुई ग्लोबल वार्मिंग की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संवर्धन के लिए पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छह प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने पौधरोपण कर शुभारंभ किया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का मुख्य कारण लगातार जारी पेड़ों की कटान व अनियोजित विकास को बताया। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को पौधरोपण की मुहिम में शामिल होना होगा। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस इस वर्ष वायु प्रदूषण को रोकना थीम पर मनाया जा रहा है। जबकि बीते साल इसकी थीम प्लास्टिक का उपयोग कम करना था।
इस मौके पर प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र शंकर हांडू, एचओडी श्रीपर्णा बासू, अधिशासी अभियंता एमपी सिंह, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत आदि ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर छह प्रजातियों एरिका पाम, रैफिस पाम, ऐराकेरिया, फोनिक्स पाम, सप्लेरा, सन ऑफ इंडिया के इंडोर प्लांट्स का रोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. लता गोयल, डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।