फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   लो वोल्टेज से रानीपोखरी में पेयजल और सिंचाई की समस्या

लो वोल्टेज से रानीपोखरी में पेयजल और सिंचाई की समस्या

Tue, 04 Jun 2019 09:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज से रानीपोखरी में पेयजल और सिंचाई की समस्या
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लो वोल्टेज के कारण रानीपोखरी क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग के एसडीओ को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या निदान की मांग की। रानीपोखरी के घमंडपुर रोड़ पर स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप से तीन ग्राम सभाओं रानीपोखरी ग्रांट, घमंडपुर और लिस्ट्राबाद को पेयजल और सिंचाई की आपूर्ति होती है। लो वोल्टेज के कारण पर्याप्त पेयजल और सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम को समस्या के बाबत अवगत कराया।
विज्ञापन

जौलीग्रांट उपखंड कार्यालय के एसडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि लो वोल्टेज के कारण अक्सर मोटर और स्टार्टर आदि खराब हो जाते है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को पेयजल किल्लत के रूप में भुगतने के लिए विवश होना पड़ता है। सिंचाई विभाग के अधिकारी लो वोल्टेज की समस्या का रोना रोते हैं। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों को आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से तत्काल समस्या निदान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल सिंह, इंद्र सिंह, राकेश रावत, हुकम सिंह, वीरपाल, श्याम सिंह, विनोद, राम सिंह, नंद किशोर, रमेश, इंद्रजीत सिंह, साहब सिंह नेगी और प्रवीण आदि थे। विभागीय अधिकारियों ने समस्या निदान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed