{"_id":"5cf57f90bdec22078775cf33","slug":"15595928451-rishikesh-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में तैरती राफ्टें देंगी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में तैरती राफ्टें देंगी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने व्यापारिक संगठनों को स्वच्छ भारत, स्वच्छ गढ़वाल और स्वच्छ स्वर्गाश्रम के अंतर्गत सफाई अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय लक्ष्मणझूला में उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के व्यापारिक संगठनों की बैठक ली। इस मौके पर पर्यावरण दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की। पांच जून को स्वच्छता अभियान के लिए सभी आवश्यक उपकरण व सामग्री व्यवस्था नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को सौंपी गई।
बताया कि पांच जून को सुबह आठ बजे से एक बजे तक गरूड़चट्टी से लक्ष्मणझूला तक पांच राफ्टों की व्यवस्था की जाएगी जिन पर स्वच्छ भारत मिशन को प्रसारित किए जाने वाले बैनर लगे होंगे। स्वच्छता अभियान को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को सफेद रंग की टी शर्ट जिस पर स्वच्छ भारत मिशन का लोगो छपा हो वितरित की जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ेदान वितरित किए जाएंगे। 200 कूड़ेदान वितरण की व्यवस्था बाबा कालीकमली, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट को सौंपी गई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 100 प्रिंटेड टोपियों का भी वितरण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राफ्टिंग एसोसिएशन लक्ष्मणझूला को सौंपी गई। उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों से विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।