फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चार धाम यात्रा पर लगाई बसें, सवारियां परेशान

चार धाम यात्रा पर लगाई बसें, सवारियां परेशान

Sat, 08 Jun 2019 12:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
चार धाम यात्रा पर लगाई बसें, सवारियां परेशान
चार धाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

विज्ञापन

चार धाम के कारण लोकल रूटों पर बसों की कमी न होने के रोटेशन समिति के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। असलियत यह है कि यात्रा बस स्टैंड में चारधाम जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से लोकल रूट की सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर रूट पर जाने वाली कई सवारियों को करीब दो या तीन घंटे तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को श्रीनगर रूट की बसों की सबसे अधिक कमी देखने को मिली, जिसके कारण लोकल रूट की सवारियां परेशान रहीं।

श्रीनगर रूट पर जाने वाली बसों का स्टैंड भी दोपहर तक खाली पड़ा था। बीते तीन दिनों में चार धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को 151 बसें और बृहस्पतिवार को 174 बसें चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार को भी चारधाम यात्रा जाने के लिए 152 बसें रवाना हुईं। ऑफ सीजन मेें श्रीनगर रूट पर 45 बसों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में इस रूट पर महज 22 बसें ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के साथ कुछ बसें शादियों की बुकिंग में गई हैं। श्रीनगर लोकल रूट पर वाहनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। विश्वनाथ, हिमगिरी आदि सेवाएं निरंतर लोकल रूटों पर जारी हैं।
- भोला दत्त जोशी, लोकल रोटेशन अध्यक्ष

प्रतिदिन उत्तरकाशी और श्रीनगर रूट पर तीन दर्जन से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। कुछ देर तक सवारियों को बसों का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन लोकल रूट पर सवारियों को बसें उपलब्ध हो जाती हैं। मैक्स और सूमो वाहन संचालकों के द्वारा लोकल सवारियों को न बैठाए जाने के कारण बस स्टैंड पर सवारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
- बृज भानुप्रकाश गिरी, प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed