{"_id":"5ce5ac9abdec22072a553b81","slug":"15585558535-rishikesh-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम में नियमों की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम में नियमों की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में पुलिस महकमा पर्यटकों की सुरक्षा के तमाम दावे करता है, लेकिन इन दावों की धज्जियां रोजाना उडती देखी जा सकती हैं। पर्यटक प्रतिबंधित गंगा घाटों और तटों पर जान जोखिम में डालकर डुबकी लगाते हैं। बावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
गंगा स्नान के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचते हैं। लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कई गंगाघाटों और तटों पर स्नान प्रतिबंधित है, लेकिन अक्सर पर्यटक इन्हीं घाटों और तटों पर स्नान करने पहुंच जाते हैं। जोखिम वाले स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन पर्यटक अनदेखी कर रहे हैं। वहीं नियमों का पालन कराने में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।
---
डेंजर जोन में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा घाटों पर पत्थरों पर भी चेतावनी लिखी गई है। इसके अलावा जल पुलिस के जवान हर समय तैनात रहते हैं, जो पर्यटकों को दिशा निर्देश देते हैं। मेरी ड्यूटी मतगणना में है, यहां के बाद डेंजर घाटों पर फोर्स बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
-राकेंद्र सिंह कठैत, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला