{"_id":"5ce5ac93bdec2207322634d4","slug":"15585558474-rishikesh-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पुलिस की ओर से बुधवार को मुनिकीरेती के अंतर्गत चौदहबीघा में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी आरके सकलानी ने कहा कि वर्तमान में बच्चों में नशे की लत की प्रवृति बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने की हम सब की जिम्मेदारी बन जाती है। खास कर महिलाओं जागरूक होने की जरूरत है। महिलाएं ज्यादातर अपने बच्चों के संपर्क में रहती हैं। ऐसे में वे अपने बच्चे की हर गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं। जब बच्चा स्कूल से घर आता है वह कहां जाता है इस पर भी नजर रखें। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। इसके अवाला बच्चों को अनावश्यक खर्चे से दूर रखें और बच्चा ज्यादा देर तक घर से बाहर रहें तो उससे संपर्क कर टाइम से घर आने की सलाह दें। इस अवसर पर निर्मला उनियाल, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, आशीष कुकरेती, चंडी भट्ट, कमलेश उनियाल, विजय असवाल, विशेश्वरी उनियाल, मंजू बिजल्वाण, मीना मदवाण, आरती चौहान, नीमा पंवार, रीता सेमल्टी, उर्मिला कोहली, पार्वती रावत, शकुंतला पैन्यूली, रेखा सेमवाल, शशि कंडारी, अशोक क्रेजी, विनोद बडोनी मौजूद रहे।