फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   टेंडर निरस्त न हुआ होता तो शहर रोशनी से जगमगाता

टेंडर निरस्त न हुआ होता तो शहर रोशनी से जगमगाता

Wed, 22 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
टेंडर निरस्त न हुआ होता तो शहर रोशनी से जगमगाता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम ने बीते फरवरी में टेंडर पारित किया था। बोर्ड से पारित होने के बाद अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया अचानक निरस्त कर दी गई। लिहाजा, शहर के अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। टेंडर निरस्त होने के मामले में मेयर अनिता ममगाईं का कहना है कि आचार संहिता के कारण टेंडर को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता था, लिहाजा टेंडर निरस्त करना पड़ा। इस घटना को लेकर सियासी हलकों में भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कई पार्षदों का कहना है कि जब टेंडर पास हो चुका था तो पथ प्रकाश की व्यवस्था सुचारु करने में कोई अड़चन नहीं थी। आरोप यह भी लग रहे हैं कि निजी स्वार्थों के चलते टेंडर जानबूझकर निरस्त करवाया गया। कुछ पार्षदों का तर्क यह भी है कि जब टेंडर हो चुका था तो निरस्त करने की बजाए उसे विस्तार दिया जा सकता था। जब बस अड्डे की पार्किंग ठेके को आचार संहिता के चलते विस्तार दिया जा सकता है, तो पथ प्रकाश के टेंडर को निरस्त करने की क्या मजबूरी रही होगी।
विज्ञापन

कोट्स
टेंडर प्रक्रिया के लिए विज्ञापन पर खर्च हुआ पैसा जाया हो गया है। इसकी भरपाई कैसे की जाएगी, इस पर विचार किया जाएगा। आचार संहिता के बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिता ममगाईं, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed