फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेंगे वनकर्मी

‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेंगे वनकर्मी

Wed, 22 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेंगे वनकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। वन क्षेत्र में तैनात वनकर्मी अब ड्यूटी से बंक नहीं मार पाएंगे। वन क्षेत्र में गश्त करने वाले सुरक्षाकर्मियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए स्पेशल सॉफ्टवेयर से तैयार मोबाइल एप तैयार किया गया है, जोकि वनकर्मियों की हर गतिविधि की सूचना बीट अधिकारियों को देगा। वन बीट अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं जोकि आफ लाइन होने पर भी वनकर्मियों की जंगल में लोकेशन की जानकारी देगा। एमएस ट्रैप एप से लैस फोन को जंगल की हर बीट के चप्पे चप्पे पर नजर रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विशेष साफ्टवेयर वाले कुल 40 मोबाइल आठ रेंजों को मुहैया कराए गए हैं। इसमें से प्रत्येक रेंज में पांच मोबाइल दिए गए हैं। यह वन महकमे के आला आधिकारियों को हर गतिविधि की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से बीट अधिकारियों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे गश्त के दौरान उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस होती रहेगी, कि वनकर्मी किस लोकेशन में है।
विज्ञापन

लापरवाही की आ रही थी शिकायतें
वन कर्मियों पर गश्त के दौरान लापरवाही की शिकायत आती रहती हैं। विशेष साफ्टवेयर मोबाइल एप तैयार होने के बाद शिकायतों पर विराम लगेगा। गश्ती दल की प्रत्येक लोकेशन पर पुख्ता निगरानी रहेगी। इसके अलावा एप सुरक्षाकर्मियों को गश्त के दौरान दिए गए उनके विभिन्न लक्ष्यों, आपात सुरक्षा संचार सुविधा टीम को उपलब्ध कराता है। ट्रायल के तौर पर मोबाइल एप का उपयोग शुरू हो चुुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed