फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra starts from today; 1400 pilgrims left for Chardham in 39 buses Rishikesh News

Chardham Yatra: ऋषिकेश से 39 बसों से 1400 तीर्थयात्री चारधाम रवाना, आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

Wed, 30 Apr 2025 07:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 30 Apr 2025 07:59 AM IST
सार

चारधाम यात्रा की आज से शुरुआत हो गई है। यात्रा में आने से पहले ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे। ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra starts from today; 1400 pilgrims left for Chardham in 39 buses Rishikesh News
चारधाम यात्रा 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

39 बसों से 1400 तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। अधिकांश तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं में ही पंजीकरण कराया गया। आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 39 बसें चारधाम के लिए रवाना हुए। यह यात्री शहर के अलग-अलग धर्मशालाओं में ठहरे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: आज से यात्रा का आगाज...आने से पहले यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य
विज्ञापन


चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का ट्रांसपोर्टरों की ओर से माल्यार्पण किया गया। धर्मशालाओं में यात्री भाेले बाबा के भजनों से क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे थे। जो तीर्थयात्री मंगलवार सुबह ऋषिकेश पहुंचे उनका तुरंत पंजीकरण किया गया। उसके बाद वह चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। रोटेशन के मीडिया प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed