फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बेकार प्लास्टिक की बोतलों को हैंगिंग गार्डनों में इस्तेताल करेगी नगर पालिका

बेकार प्लास्टिक की बोतलों को हैंगिंग गार्डनों में इस्तेताल करेगी नगर पालिका

Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
बेकार प्लास्टिक की बोतलों को हैंगिंग गार्डनों में इस्तेताल करेगी नगर पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर में जहां-तहां बिखरी प्लास्टिक की बोतलों को अब उपयोग में लाया जाएगा। नगर पालिका मुनिकीरेती ने इसके लिए तैयारी कर ली है। पालिका इन प्लास्टिक की बोतलों को हैंगिंग गार्डनों में स्थापित करने की तैयारी कर रही है।
नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक विशेष पहल शुरू की है। प्राथमिक चरण में पालिका इधर-उधर बिखरी पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को उपयोग में लाएगी। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि नगर क्षेत्र में जहां-तहां फैली प्लास्टिक की बोतलें अक्सर नालियों में फंस कर इसे चोक कर देती हैं। चोक हुई नालियों का सारा पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे सफाई कर्मचारियों को इन नालियों को खोलने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी क्रम में नगर पालिका इन बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को हैंगिंग गार्डनों में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इन बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को डिजाइन में काटकर इसमें छोटे-छाटे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पौधों को सरकारी कार्यालयों, होटलों, आश्रमों और धर्मशालाओं की दीवारों पर सजाया जाएगा। इससे भवनों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही शहर में हरियाली वातावरण बना रहेगा। इसके अलावा दीवारों पर पोस्टरबाजी से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भवनों को सजाने का कार्य नगर पालिका करेगी और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भवन स्वामियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में नगर पालिका में कार्यरत मालियों और पर्यावरण मित्रों को लगाया जाएगा। जो खाली समय में इस कार्य को करेंगे। इससे नगर की सुंदरता भी बनी रहेगी और नगर क्षेत्र में फैली प्लास्टिक की बोतलों से भी लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed