फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आत्मबल टूटने न दें, आत्महत्या कायरता : शिक्षा मंत्री

आत्मबल टूटने न दें, आत्महत्या कायरता : शिक्षा मंत्री

Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आत्मबल टूटने न दें, आत्महत्या कायरता : शिक्षा मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

जिंदगी में छोटी-छोटी समस्याओं से आजिज आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना बहादुरी का काम नहीं होता। ऐसे में अपने आत्मबल को मजबूत करें और हर हालात का डटकर मुुकाबला करें। हार नाम का शब्द अपनी डिक्शनरी में न रखें।
यह बात शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बृहस्पतिवार को हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान कही। शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि आज कल मैं समाचार पत्रों के माध्यम से देखता हूं कि मामूली सी बात पर बेटियां आत्महत्या कर रही हैं। इसका मुझे काफी दुख होता है। कोई भी कदम उठाने से पहले अपने माता-पिता के बारे में अवश्य सोचें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को 12वीं में मान्यता दिलाने की पूरी कोशिश करुंगा।
विज्ञापन

इसके पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर अनिता ममगाईं ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद कक्षा छह, सात और आठवीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं की योग प्रस्तुति रही। कार्यक्रम आयोजक सुभाष खट्टर और प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अशोक चंद जैन ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और मेयर अनिता ममगाईं को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर जिलाधिकारी वाईएस चौधरी और विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed