फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   संत गोपालदास की मां ने अनशन तोड़ा

संत गोपालदास की मां ने अनशन तोड़ा

Sat, 22 Dec 2018 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास की मां ने अनशन तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बेटे की तलाश करने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से अनशन पर बैठीं संत गोपालदास की मां शकुंतला देवी ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। बता दें कि अनशन पर बैठे संत गोपालदास को तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से वह अचानक लापता हो गए। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी प्रेमलाल और कोतवाल रितेश शाह त्रिवेणी घाट परिसर पहुंचे। यहां गोपालदास के पिता शमशेर सिंह और अधिवक्ता संजय सिंह ने उप जिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार सूत्रीय मांग की।
विज्ञापन

इसके तहत हिमालय व गंगा-यमुना घाटी की पर्यावरण स्थिति पर सरकार की ओर से श्वेत पत्र जारी किया जाए, इन क्षेत्रों में निर्माणाधीन बांधों पर तत्कालीन प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। हिमालय और उससे निकलने वाली नदियों पर एक शक्तिशाली नीति निर्धारक व नियामक आयोग का गठन हो, इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री स्वयं करें तथा गंगा पर कोई भी कानून पारित करने से पूर्व उसका प्रारूप जनता तथा विशेषज्ञों की राय के लिए जारी किया जाए। इस पर उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने कहा कि उनकी बात व प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाएंगे। इसके बाद गोपालदास की मां शकुंतला देवी को उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed