फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   वॉलीबाल प्रतियागिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वॉलीबाल प्रतियागिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 20 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियागिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

टीएचडीसी परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय 23वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ टीएचडीसी के निदेशक विजय गोयल ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर किया। पूल-ए में पहले दिन का मैच टीएचडीसी व सीईए के मध्य खेला गया। इसमें टीएचडीसी ने सीईए को 25-20 और 25-17 के अंतर से पराजित किया। दूसर मैच बीबीएमबी और पीएफसी के बीच खेला गया। इसमें बीबीएमबी ने पीएफसी को 25-02 और 25-02 के अंतर से हराया। पूल-बी में पहला मैच एसजेवीएनएल और डीवीसी के बीच खेला गया। इसमें एमजेवीएनएल ने डीवीसी को 25-12 और 25-19 के अंतर से हराया। दूसरा मैच पीजीसीआईएल और पीओएसओसीओ के बीच खेला गया। इसमें पीजीसीआईएल ने पीओएसओसीओ को 25-08 और 25-17 के अंतर से हराया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एचएल भारज, महाप्रबंधक मुहर मणि, सी. मिंज, एनके प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed