फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   12202 people got vaccine in Mahavaccination campaign

12202 लोगों को लगाई कोरोना की वैक्सीन

Sun, 08 Aug 2021 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
12202 people got vaccine in Mahavaccination campaign
राधास्वामी सत्संग व्यास भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला। तीर्थनगरी में महा टीकाकरण अभियान में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। बढ़ती भीड़ ने कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। कहीं लोगों के लिए बैठने की सुविधा थी, लेकिन कहीं लोगों को घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इस अभियान के तहत ऋषिकेश, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 18 प्लस आयु वर्ग के ऊपर वाले 2925 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं डोईवाला में 7977 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और राधास्वामी सत्संग व्यास भवन में वैक्सीन लगाने के लिए सुबह सात बजे ही लोगों की भीड़ उमड़ गई। नौ बजे से शुरु हुए टीकाकरण में शाम पांच बजे तक 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 1225 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 143 लोगों को पहली डोज, 90 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 109 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को वैक्सीन लगाई गई। राधास्वामी सत्संग व्यास भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के 442 लोगों को पहली डोज और 441 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के लिए उनके पास 900 डोज आई थी। जिसमें 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस महाअभियान के लिए उनके पास पूरे यमकेश्वर ब्लॉक के लिए 800 डोज आई थी। अभियान के तहत उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोवाक्सीन न आने से हो रही परेशानी
ऋषिकेश। महा टीकाकरण अभियान में सरकारी अस्पताल, राधास्वामी सत्संग व्यास भवन, पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में सभी लोगों को कोविशील्ड लग रही है। एक महीने पहले इन केंद्रों पर कुछ लोगों ने कोवाक्सीन लगाई थी। अब उनके दूसरी डोज लगाने का समय आ गया है। कई लोगों का तो समय से भी अधिक समय हो गया है। लेकिन केंद्रों में अभी तक कोवाक्सिन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाने वाले लोग रोजाना टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौट रहे हैं।
2130 लोगों की जांच, एक संक्रमित
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 2130 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें रानीपोखरी का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ.जगदीशचंद जोशी ने बताया कि शनिवार को कैलासगेट चैक पोस्ट के समीप रानीपोखरी के एक युवक का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें वह संक्रमित मिला है। युवक को होमआइसोलेट रखने की प्रक्रिया चल रही है।
राज्य सभा सांसद ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण
रायवाला/ऋषिकेश। महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत ऋषिकेश और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बूथों लोगों पर सैकड़ों लोगों पर कोविड की वैक्सीन लगाई गई। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और मेयर अनीता ममगाईं के साथ प्रतीतनगर पंचायत घर (रायवाला) और स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी इंटर कॉलेज हरिपुर कलां में स्थापित वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। सांसद नरेश बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार प्रदेेश में महा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर वैक्सीन लगाने को गति दे रही है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए लोग वैक्सीन सेंटर तक पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद, महंत कमल दास, गीतांजलि जखमोला, राजेश लखेड़ा, पवन शर्मा, अंकित बहुखंडी, विशाल भट्ट, अजय शाहू, सुरेंद्र रयाल, अनिल कुमार, मनोज जखमोला, बीना बंगवाल, करन मौर्य, अनिता भट्ट, आदि थे।
रायवाला। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर शनिवार को चलाए गए महा टीकाकरण अभियान में रायवाला और छिद्दरवाला ग्रामीण क्षेत्रों में 18 प्लस आयु वर्ग के तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की कुल 14 टीमों की ओर से अब तक एक दिन में किए गए सबसे अधिक टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया गया।। रायवाला स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रतीतनगर के मिलन केंद्र में तीन टीमों की मदद से देर शाम तक 600 लोगों और हरिपुरकलां में तीन टीमों की मदद से 800 लोगों का टीकाकरण किया गया। डॉ.अमित बहुगुुणा ने बताय कि रायवाला क्षेत्र में कुल 1400 लोगों को टीकाकरण किया गया। छिद्दरवाला स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गिरीश रावत ने बताया कि इंदिरा राष्ट्रीय बाल विकास विद्यालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर आठ टीमों की मदद से 1600 लोगों का टीकाकरण के लक्ष्य को देर शाम तक पूरा कर लिया गया। कुल तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 18 केंद्रों पर मेगा अभियान के तहत 7977 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए ऑफलाइन व्यवस्था के होने पर युवाओं में टीका लगाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

डोईवाला परिक्षेत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 8000 से अधिक लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा था। देर शाम तक आधिकारिक जानकारी के अनुसार 7977 लोगों ने टीका लगवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में और रायवाला में दो-दो, दूधली और छिद्दरवाला में तीन-तीन, और भानियावाला और बालावाला में चार-चार केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस तरह डोईवाला परिक्षेत्र के 18 केंद्र बनाए गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि वृहद रूप में हुए टीकाकरण से लक्ष्य के समीप 7977 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं, डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर 518 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें सभासद गौरव मल्होत्रा, आशीष, चेतन कोठारी राहिल, अरविंदर कौर, सुदेश सहगल, जयश्री, पूजा, मंयक शर्मा आदि ने सहयोग किया।

  राधास्वामी सत्संग व्यास भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमडी भीड़।

राधास्वामी सत्संग व्यास भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमडी भीड़।- फोटो : RISHIKESH

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की उमडी भीड़।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की उमडी भीड़।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed