{"_id":"5cb0ed96bdec2213e2730686","slug":"121555099030-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उतर प्रदेश को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उतर प्रदेश को नौ विकेट से हराया
Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय मॉडर्न एंड रूरल यूथ वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए। शुक्रवार को श्यामपुर में आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। हर्ष धामा ने 21 रन का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से शान खरोला ने 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
जवाब में उत्तराखंड की टीम के अविरल भंडारी ने नाबाद 50 रन तथा शान खरोला के 36 रन के योगदान से टीम ने यह मुकाबला 14 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया। शान खरोला को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अंडर-19 के दूसरे मुकाबले में मां आनंदमयी मैदान पर दिल्ली एनसीआर की टीम ने उत्तर प्रदेश को 55 रन से हराकर 4 अंक प्राप्त किए। आयोजक धनपाल खरोला ने बताया कि फाइनल मैच रविवार को होगा। चैंपियनशिप में अंडर-19 में पांच टीमें तथा अंडर-14 में चार टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नोएडा शामिल हैं।
विज्ञापन