फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उतर प्रदेश को नौ विकेट से हराया

अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उतर प्रदेश को नौ विकेट से हराया

Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उतर प्रदेश को नौ विकेट से हराया
प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय मॉडर्न एंड रूरल यूथ वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित अंडर-14 प्रथम क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए। शुक्रवार को श्यामपुर में आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। हर्ष धामा ने 21 रन का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से शान खरोला ने 3 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन


जवाब में उत्तराखंड की टीम के अविरल भंडारी ने नाबाद 50 रन तथा शान खरोला के 36 रन के योगदान से टीम ने यह मुकाबला 14 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया। शान खरोला को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अंडर-19 के दूसरे मुकाबले में मां आनंदमयी मैदान पर दिल्ली एनसीआर की टीम ने उत्तर प्रदेश को 55 रन से हराकर 4 अंक प्राप्त किए। आयोजक धनपाल खरोला ने बताया कि फाइनल मैच रविवार को होगा। चैंपियनशिप में अंडर-19 में पांच टीमें तथा अंडर-14 में चार टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नोएडा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed