{"_id":"5c214881bdec2256f03e9747","slug":"121545685121-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण-सुदामा के नाट्य मंचन ने किया भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण-सुदामा के नाट्य मंचन ने किया भाव विभोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। फुटहिल्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं पर आधारित स्त्री शक्ति की पहचान, बाल श्रम व बाल शोषण जैसे सामाजिक विषयों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्ण सुदामा की मित्रता पर आधारित नाट्य मंचन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान गुजराती, पंजाबी, गढ़वाली धुनों पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें स्त्री शक्ति की पहचान, बाल श्रम व बाल शोषण, मां बच्चे के पवित्र स्नेह आदि पर आधारित नाटय प्रस्तुति दी गई। सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी क्रियाकलापों में भाग लेकर छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सतीश शर्मा, केंद्रीय विद्यालय रायवाला के प्रधानाचार्य रचना देव, एनडीएस की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णमूर्ति, एसजीआरआर के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, आरपीएस के प्रधानाचार्य एसएस भारद्वाज, एसबीएम के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, हेमंत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।