फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मोबाइल टावर का विरोध, काम रुकवाया

मोबाइल टावर का विरोध, काम रुकवाया

Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर का विरोध, काम रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आबादी क्षेत्र से मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। रविवार को श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैटरी फार्म व गुड्डू प्लांट के समीप एक प्राइवेट मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी का नेटवर्क टॉवर स्थापित करने की सूचना पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीण टावर लगाने का विरोध कर रहे थे। कंपनी के कर्मचारी आननफानन में टावर खड़ा करने की जद्दोजहद में जुट गए। आखिरकार ग्रामीण टावर घेरकर खड़े हो गए और टावर लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टॉवर आबादी क्षेत्र में लगने से यहां के स्थानीय ग्रामीणों में कई बीमारियां फैलेगी। टॉवर से उत्पन्न होने वाली चुंबकीय तरंगों के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी के टॉवर को आबादी क्षेत्र से दूर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस संदर्भ में बीते तीन दिसंबर को भी शिकायत एसडीएम प्रेमलाल से की गई थी लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम को संबोधित ज्ञापन इस बार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर गोविंद सिंह, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, मीना पुंडीर, संगीता नौटियाल, ज्ञान सिंह, कुसुम मैठाणी, मनोज सेमवाल, ममता बद्री, संतोष व्यास, सुषमा पंवार, प्रीती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed