फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   किशोर की मौत ने पकड़ा तूल, शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन-CITY

किशोर की मौत ने पकड़ा तूल, शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन-CITY

Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत ने पकड़ा तूल, शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन-CITY
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग किशोर की मौत के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। गुरुवार को परिजन उसका शव लेकर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ये लोग दो पार्षदों पर साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक की भाभी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो पार्षद सहित दस लोग लगातार उनके देवर को झूठे मुकदमे में फंसाने, जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कई बार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अभद्रता भी की गई थी। इससे परेशान होकर उसके देवर ने बीते सोमवार को आत्महत्या कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान महिला का पति भी पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि जिस तरह पार्षदों ने उसे गलत तरीके से मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया, उसी तरह छोटे भाई को भी फंसाने की धमकी दी जा रही थी। उसने कोतवाल रितेश शाह से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

परिजन करीब आधे घंटे तक पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बावजूद परिजन शव को कोतवाली परिसर से हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। कोतवाल रितेश शाह ने परिजनों से कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मुकदमा दर्ज करना संभव नहीं है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद हुआ था विवाद
निकाय चुनाव के ठीक बाद ऋषिकेश के एक इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। इस दौरान एक दर्जन लोग घायल भी हुए थे। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। इसमें मृतक का बड़ा भी शामिल था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार को पैरोल पर कोतवाली पहुंचे मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के दौरान दो पार्षदों सहित दस लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। उसी क्रम में चुनाव के बाद मारपीट के केस में उसे झूठा फंसा दिया गया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मारपीट के मामले में विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर दीपक तिवारी को इस केस से हटा दिया गया है। अब इस मामले की जांच आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed