फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Fri, 21 Dec 2018 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी व चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में पद की शपथ ली। बृहस्पतिवार को बार भवन में बार एसोसिएशन ऋषिकेेश के नये पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह व चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि वह हमेशा से अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करते रहे हैं। यही कारण है कि अधिवक्ताओं ने उन्हें 14वीं बार चुनकर भेजा है। उन्होंने कहा कि वह बार के हित में हमेशा कार्य करेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान नव निर्वाचित उपाध्यक्ष चंद्र बल्लभ हटवाल, महामंत्री नरेश कुमार शर्मा, सह सचिव कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह नेगी, ऑडिटर सुशील कुमार गौड़, पुस्तकालयाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed