{"_id":"5cb0ed82bdec2213e76c3b91","slug":"111555099010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों का दबाव बढ़ने से मुख्य मार्गों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों का दबाव बढ़ने से मुख्य मार्गों पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शुक्रवार को एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते नेशनल हाईवे से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक जाम होने से आसपास के राज्यों से पहुंचे लोगों और स्थानीय नागरिकों को फजीहत झेलनी पड़ी। वाहनों की लंबी कतारें लगने से ऋषिकेश से तपोवन तक पहुंचने के लिए लोगों को घंटाभर लग गया।
शुक्रवार को ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम और रायवाला में वाहन सवार दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे। ऋषिकेश से तपोवन तक महज 10 से 15 मिनट का सफर वाहन सवारों को घंटाभर से अधिक समय में तय करना पड़ा। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने का असर शहर ही आंतरिक सड़कों पर भी दिखा। इससे स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें भी बढ़ी रही। इस दौरान रामझूला और लक्ष्मणझूला पुल पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। रायवाला क्षेत्र में वैदिकनगर और सत्यनारायण मंदिर के आसपास के वाहनों को रेंग-रेंगकर गुजरना पड़ा। वाहनों का दबाव अत्यधिक होने पर श्यामपुर चौकी पुलिस को यात्री और पर्यटक वाहनों को हरिद्वार बाईपास रोड पर डायवर्ट करना पड़ा।
वॉटर फाल पर दिखी रौनक
गर्मी के कारण शुक्रवार को तीर्थनगरी के वॉटर फॉल पर रौनक देखने को मिली। स्थानीय लोगों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। यहां नीर वाटर फॉल, पटना वाटर फॉल, गरुड़ चट्टी वाटर फॉल के अलावा गंगा नदी में पर्यटक अठखेलियां करते दिखे। शुक्रवार को तीर्थनगरी का पारा 30 से ऊपर का रहा।