{"_id":"5c23e6c5bdec2257245ffa9c","slug":"111545856709-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : धर्माणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी का राजीवग्राम स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वागत किया। स्वागत समारोह का आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सहप्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की रीति व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली परिवर्तन का संकेत है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले को पार्टी में वापस लाने का विरोध किया। इस अवसर पर हिमांशु बिजल्वाण, रमेश उनियाल, राजपाल बिष्ट, दिनेश ब्यास, विरेंद्र कंडारी, दिनेश सकलानी, राजेंद्र राणा, बलवंत चौहान, दुर्गा राणा, राजेश थलवाल, विनोद सकलानी, विपिन रावत, अजय रमोला, गजेंद्र सजवाण, सुषमा नेगी, पदमा सेमवाल, बबिता रमोला, किशोर कंडारी, लेखराज भंडारी, यशपाल थलवाल, सचिन सेलवान, सत्य सेमवाल आदि मौजूद रहे।