फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आयोग ने पाया गुरुकुल प्रबंधन को उत्पीड़न का दोषी

आयोग ने पाया गुरुकुल प्रबंधन को उत्पीड़न का दोषी

Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
आयोग ने पाया गुरुकुल प्रबंधन को उत्पीड़न का दोषी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

वीरपुर खुर्द स्थित परमार्थ गुरुकुल में छात्र उत्पीड़न से जुड़े घटनाक्रम को बाल सरंक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बुधवार को गुरुकुल का दौरा किया और गुरुकुल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। इसी बीत 2005 में एक बच्चे के गंगा में डूबने का मामला भी उजागर हुआ है।
बता दें, बीते मंगलवार को एक छात्र अचानक गुरुकुल छोड़कर बाहर भाग गया था। पूछताछ में पता चला कि छात्र गुरुकुल के शिक्षक और साथी विद्यार्थियों के उत्पीड़न से ऊबकर बाहर भागा था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बुधवार को गुरुकुल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारी बारी से गुरुकुल के ऋषिकुमारों, वहां के स्टाफ और पीड़ित छात्र की मां से बंद कमरे में वार्ता की। मामले में आरोपी शिक्षक प्रभात और गुरुकुल की इंचार्ज नंदू बाला व्यास को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाई गई है। इसके अलावा बच्चों से श्रम कराने का आरोप सही मिला है। इस दिशा में भी सख्ती से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के रवैये में बदलाव नहीं
परमार्थ गुरुकुल में उत्पीड़न की शिकायत और आयोग के दौरे में आरोपों की पुष्टि के बाद भी यहां के शिक्षकों का रवैया पूर्व की तरह ही बना हुआ है। उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक प्रभात का तर्क है कि छात्र ने भीड़ के दबाव में गलत बयान दे दिया है। संस्थान में किसी का उत्पीड़न नहीं हुआ है। आरोपी शिक्षक की दलील है कि पढ़ाई के दौरान हल्काफुल्का बल प्रयोग करना पड़ता है, वह उत्पीड़न नहीं है। शिक्षक का बयान उस समय आया जब आयोग की अध्यक्ष भी उसके समीप ही बैठी हुई थीं। प्रभात का कहना है कि बच्चे को जितना अबोध समझा जा रहा है उतना नहीं है। आरोप तो मैं भी लगा सकता हूं, इसका अर्थ यह नहीं है कि शिकायत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमा छात्र गुरुकुल में रहने को तैयार नहीं
बाल संरक्षण आयोग की टीम के दौरे के बाद सवाल उठा कि उत्पीड़न का शिकार हुआ बच्चा कहां पढ़ेगा। इस पर आयोग अध्यक्ष ने प्रबंधन को हिदायत दी कि अब कोई दिक्कत नहीं होगी लिहाजा छात्र को गुुुरुकुल में ही रहने दिया जाए। वहीं छात्र ने गुरुकुल में रहने से इनकार कर दिया। हालांकि छात्र अभी अपनी मां सोनी के पास है। बच्चे के रिश्तेदार दीपेश उपाध्याय ने बताया कि सोनी की ओर से प्रबंधन को पत्र सौंपकर बच्चे को गुरुकुल से निकाल लिया गया है। सोनी मुरादाबाद में रहती हैं और वे वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

2005 में गायब हुए बच्चे का मामला दोबारा खंगाला जाएगा
परमार्थ गुरुकुल में छात्र के उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद कुछ पुराने प्रकरण नए सिरे से खंगालने की नौबत आ गई है। वर्ष 2005 में गुरुकुल का ही एक छात्र अचानक गायब हो गया था। इस संदर्भ में बुधवार को आयोग अध्यक्ष के दौरे पर भी गुरुकुल प्रबंधन से सवाल जवाब हुआ। इस दौरान गुरुकुल इंचार्ज नंदू बाला व्यास ने बताया कि कुमाऊं के रहने वाले 13 वर्षीय शरद नामक बच्चे से जुड़ा मामला है। करीब 14 बच्चे गंगा स्नान को गए थे। सभी ने रजिस्टर में इंट्री भी की थी। गंगा स्नान के दौरान एक छात्र डूब गया था। इस संदर्भ में आईडीपीएल चौकी भी सूचना भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद की जानकारी मुझे नहीं है। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे के गायब होने की सूचना मुझे नहीं है। मामला संज्ञान में आया है। आयोग इस प्रकरण का संज्ञान लेगा और पूरे मामले की जांच फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed