{"_id":"5c1e9eb1bdec2256a7705254","slug":"101545510577-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल ऑपरेटरों ने फूंका ट्राई का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल ऑपरेटरों ने फूंका ट्राई का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। क्षेत्र के सभी केबल ऑपरेटरों ने टैरिफ ऑर्डर में बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्राई का पुतला फूंका। इस मौके पर उपजिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया।
शनिवार को केबल ऑपरेटरों ने ढालवाला में एकत्रित होकर 29 दिसंबर से लागू की जा रही नई रेट लिस्ट के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ट्राई द्वारा टैरिफ ऑर्डर में बदलाव करते हुए नई रेट लिस्ट लागू की जा रही है, जोकि सीधा-सीधा उपभोक्ता की जेब पर डाका है। उपभोक्ता अब तक 150 से 200 रुपये तक भुगतान कर सभी चैनल देख पा रहे थे। लेकिन, अब इन सब चैनलों को देखने के लिए उपभोक्ता को 850 रुपये देने होंगे। इस अवसर पर पार्षद रविकुमार जैन, दीपक खत्री, सुनील कुटलहेरिया, रणबीर रावत, सुशील पयाल, गोपाल पांडे, हरिसिंह रावत, मनोज बिष्ट, भगवान सिंह थलवाल, दीपक राणा, सुंदरलाल, चेतन चौहान, नागेंद्रआनंद कंडवाल, काशीनाथ मंडल, विजय कपर्वान, विश्वनाथ चक्रवर्ती, कमल थापा, अरविंद सजवाण, अजय कुमार, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।