{"_id":"5c1d4b6bbdec2257216b85f8","slug":"101545423723-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला क्लब ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालवाला क्लब ने जीता पहला मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती । जिला खेल कार्यालय नरेंद्र नगर के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर- 19 बालक-बालिका वर्ग की ओपन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्णानंद मैदान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ कोषाधिकारी नरेंद्रनगर जगदीश चंद्र और थाना प्रभारी मुनिकीरेती आरके सकलानी ने संयुक्त रूप से किया। बालिका वर्ग का प्रथम मैच विद्या निकेतन और ढालवाला क्लब के बीच खेला गया। इसमें ढालवाला क्लब ने 15-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच कैलाश क्लब ढालवाला और राइंका खांकर टिहरी गढ़वाल के बीच खेला गया, जिसमें कैलाश क्लब ने 4-0 से जीत दर्ज की। राइंकॉ खांकर टिहरी गढ़वाल की टीम को थाना प्रभारी मुनिकीरेती आरके सकलानी ने ग्यारह सौ रुपये की नगद धनराशि से सम्मानित किया। निर्णायक भूमिका में रविंद्र मिश्रा, सनत कुमार, रवि शर्मा, शानू कुमार, सुनील कुमार, विश्वनाथ राजपूत, दीपक रावत, हरीश पयाल, शिल्पा उपस्थित रहे।