फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   10 members of Red Rider cycling group arrived

Rishikesh News: रेड राइडर साइकिलिंग ग्रुप ने कोटली भेल ट्रैक का किया दीदार

Wed, 29 Nov 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 members of Red Rider cycling group arrived
Iगरतांग गली की तर्ज पर विकसित किया गया है 16 किलोमीटर लंबा कोटली भेल ट्रैक
विज्ञापन

I

I
I

Iदल में 10 लोग शामिल, भविष्य में सिमालू से नांद गांव तक ट्रैकिंग की संभावनाI

ऋषिकेश से 46 किलोमीटर दूर कोटली भेल ट्रैक का दीदार करने के लिए रेड राइडर साइकिलिंग समूह के 10 सदस्य पहुंचे। सदस्यों ने 16 किमी लंबे कोटली भेल ट्रैक की सुंदरता के साथ भी भविष्य में सिमालू से नांद गांव तक बनाए गए ट्रैक पर ट्रैकिंग करने की योजना बनाई।

रेड राइडर साइकिलिंग के सदस्य देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक में ऋषिकेश बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर कोटली भेल की पहाड़ी को उत्तरकाशी की गरतांग गली की तर्ज पर विकसित करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद समूह के सदस्यों ने कोटली भेल ट्रैक का दीदार करने की योजना बनाई। रविवार को समूह के सदस्य वाहनों से ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 किलोमीटर दूर महादेवचट्टी धार तक पहुंचे। वहां करीब पांच किलोमीटर ट्रैकिंग कर कोटली भेल ट्रैक पहुंचे।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान की कोशिश से ऋषिकेश के नजदीक नया ट्रैक बन पाया है। कोटली ट्रैक का प्रचार-प्रसार करने के लिए वह देश के अन्य साइकिलिंग ग्रुपों से भी संपर्क करेंगे। जिससे देश के अन्य साइकिलिंग ग्रुपों को ऋषिकेश के नजदीक ट्रैक मिल सके। बताया कि ट्रैक के आसपास प्राकृतिक सुंदरता भी है। कोटली भेल ट्रैक के पास रामपाटी वाटर फाल भी है। ट्रैकिंग पर जाने वालों में डॉ. अपूर्व त्रिवेदी, डॉ. नीति गुप्ता, नीरज शर्मा, विपिन शर्मा, राजेश सूद, विक्रम, माधव सूद, डॉ. विजय, और डॉ. आनंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed