{"_id":"5fda57138ebc3e40a443a639","slug":"10-hours-of-electricity-failure-work-interrupted-rishikesh-news-drn364853595","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 केवी बिजलीघर की मरम्मत के कारण 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 केवी बिजलीघर की मरम्मत के कारण 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की ओर से वीरभद्र स्थित 220 केवी के बिजलीघर की मरम्मत के काम के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
पिटकुल की ओर से बिजलीघर में मरम्मत के काम को लेकर सुबह नौ बजे क्षेत्र की बिजली काट दी गई थी। इससे आईडीपीएल, श्यामपुर, रायवाला, हरिपुरकलां, गीतानगर, बनखंडी, बापूग्राम, बाजार, मुनिकीरेती, चौदहबीघा, ढालवाला, रामझूला, लक्ष्मणझूला और तपोवन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली गुल होने से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में एक्सरे का काम ठप रहा। वहीं बाजार में साइबर कैफे और फोटो स्टेट की मशीन की दुकानें जनरेटर पर ही चलती रहीं। एटीएम में बिजली न होने के कारण कई एटीएम बूथ बंद रहे। उप डाकघरों में भी बिजली न होने से लेन देन का काम प्रभावित रहा।
-कोट
वीरभद्र स्थित पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के काम के चलते शटडाउन लिया गया था। इसकी पूर्व में सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी। करीब 10 घंटे शाम सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
-धर्मपाल सिंह, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम ऋषिकेश