फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1.80 quintals of polythene caught

1.80 कुंतल पॉलिथीन पकड़ी, 25 हजार का जुर्माना

Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
1.80 quintals of polythene caught
ऋषिकेश। नगर निगम की लाख सख्ती के बावजूद तीर्थनगरी में अन्य स्थानों से पॉलिथीन पहुंच रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते नगर निगम प्रशासन ने 10 नगों में रखे गए 1.80 कुंतल पॉलिथीन जब्त की। दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया वह टीम के साथ चंद्रभागा क्षेत्र में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि आईएसबीटी रोड पर एक दुकानदार में कई कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथीन कट्टों में भरकर खाली प्लॉट में रखी है। सूचना पर जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो पॉलिथीन रखने वाला दुकानदार भी मौके पर आ गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 10 बोरों में रखी गई एक कुंतल 80 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। जब्त किए गए पॉलिथीन को नगर निगम के स्टोर में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग करेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कहीं पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा हो तो शहर का कोई भी नागरिक नगर निगम कार्यालय के टोल फ्री नंबर सूचना दे सकता है। कार्रवाई के दौरान विनोद कुमार सुपरवाइजर, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed