{"_id":"9773a373b5dd7b4432c07d9cf9ea3e3e","slug":"rape-attempet-on-foreigen-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला से दुराचार का प्रयास, बाबा गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला से दुराचार का प्रयास, बाबा गिरफ्तार
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर एक फक्कड़ बाबा ने विदेशी महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
छीना झपटी में महिला के शरीर पर खरोचें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि अमेरिका की एक महिला के संपर्क में आया फक्कड़ बाबा उसे घुमाने के लिए नीलकंठ ले जा रहा था।
पैदल मार्ग पर सुनसान जगह पर बाबा ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध जताया तो बाबा ने उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह भागकर लक्ष्मणझूला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी बाबा को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंशु चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर निर्मल बाबा निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन