{"_id":"601ee5bd8ebc3e4c88540120","slug":"zero-interest-loan-camp-in-kumaon-pithoragarh-news-hld413846886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और चंपावत में 3248 सदस्यों को बांटा गया 23.71 करोड़ का ब्याज रहित ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और चंपावत में 3248 सदस्यों को बांटा गया 23.71 करोड़ का ब्याज रहित ऋण
विज्ञापन
कनालीछीना में दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में शुभारंभ हो गया है। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की शाखाओं और बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से पिथौरागढ़ के आठ ब्लॉकों की 19 शाखाओं में 74 समितियों के 1746 पात्र सदस्यों को 13.59 करोड़ और चंपावत जिले के चार ब्लॉकों की आठ शाखाओं में 22 समितियों 1502 पात्र सदस्यों को 10.12 करोड़ का ऋण दिया गया। दोनों जिलों में 3248 सदस्यों को 23.71 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण बांटा गया।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के विकास भवन में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। कनालीछीना में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, वीरेंद्र सिंह कठायत निदेशक जिला सहकारी बैंक, क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, जिला महामंत्री महिमन कन्याल आदि थे। मूनाकोट में पिथौरागढ़ और चंपावत सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत, महेंद्र लुंठी ने किया। डीडीहाट में विधायक बिशन सिंह चुफाल, क्षेत्र प्रमुख बबीता चुफाल, धारचूला में दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, मुनस्यारी में शमशेर सिंह सत्याल, गंगोलीहाट में विधायक मीना गंगोला के प्रतिनिधि सुरेश जोशी, बेड़ीनाग में दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी, क्षेत्र प्रमुख विनीता बाफिला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत और सचिव महाप्रबंधक मनोहर सिंह ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। उधर, चंपावत में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि अल्पकालीन फसली ऋण और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों के लिए मध्यकालीन योजना के ऋण से आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। वहां ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल, डीसीबी के शाखा प्रबंधक जीएस राना, डेरी प्रबंधक राजेश मेहता, मुकेश कलखुड़िया आदि थे। लोहाघाट में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने दो किसानों को तीन-तीन लाख रुपये का कर्ज का चेक देकर शुभारंभ किया। सहकारिता विभाग डीजीएम जीवन चंद्र पंत और शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश ने उनका स्वागत किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख कमला देवी की अध्यक्षता में भय्यू बोहरा ने संचालन किया। सीडीओ आरएस रावत, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, डीएचओ सतीश शर्मा, बीडीओ एमसी परगांई, डेरी के एडी आरएस डुंगरियाल, बैंक के निदेशक देवेंद्र पाटनी आदि थे। वहीं पाटी में दर्जा मंत्री शोभाराम प्रजापति और बाराकोट में राज्य सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा ने ऋण मेले का शुभारंभ किया।
उपेक्षा से खिन्न सहकारी समिति ने किया बहिष्कार
चंपावत। जिला मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में अनदेखी से आहत होकर धूरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी और पांच निदेशकों ने बीच में ही कार्यक्रम छोड़ दिया। आरोप लगाया कि समिति के सदस्यों के साथ बैंक के एक कर्मी ने अभद्रता की। इससे नाराज होकर उपाध्यक्ष कलावती तिवारी, निदेशक शंकर सिंह, प्रेम सिंह, बेनीराम, दीपा चौड़ाकोटी कार्यक्रम से चले गए। हालांकि बैंक प्रबंधन ने किसी तरह की उपेक्षा से इंकार किया है।
विज्ञापन
विधायक धामी हुए नाराज
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया। धारचूला विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरीश धामी को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था, जबकि भाजपा नेता दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल मुख्य अतिथि थे। विधायक हरीश धामी का कहना है कि एक नामित पदाधिकारी से चुना हुआ प्रतिनिधि बड़ा होता है। सरकार ने उन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में बुलाया। सरकार को प्रोटोकॉल ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सदन में उठाएंगे।